चमोली/ऋषिकेश: इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं! आज सुबह ठीक 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में भक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। फूलों से सजा देवस्थानम मंदिर परिसर को कई क्विंटल फूलों से किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है। कपाट खुलने के साथ ही पूरा धाम ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) द्वारा गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई। चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही अब उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य के कड़े इंतजाम किए हैं। चमोली जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। Post navigation BIG BREAKING: ‘विपक्ष के लिए दलहित देशहित से बड़ा है’, बिल गिरने पर मेज थपथपाने वालों पर बरसे पीएम मोदी; राष्ट्र के नाम संबोधन की बड़ी बातें ऋषिकेश: युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, भविष्य की रणनीति पर चर्चा