जयपुर: राजस्थान पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। प्रदेश के सीनियर IPS अधिकारी किशन सहाय मीणा पर एक महिला ने दुष्कर्म (Rape) का संगीन आरोप लगाया है। जयपुर में अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शादी का झांसा देकर शोषण का आरोपपीड़ित महिला का आरोप है कि IPS किशन सहाय मीणा ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने जाल में फंसाया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अधिकारी ने अपने सरकारी आवास पर उसके साथ जबरदस्ती (Rape) की। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। IG ह्यूमन राइट के पद पर हैं तैनातहैरानी की बात यह है कि किशन सहाय मीणा वर्तमान में राजस्थान में IG ह्यूमन राइट्स (मानवाधिकार) के पद पर तैनात हैं। जिस अधिकारी पर लोगों के अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर एक महिला की अस्मत से खिलवाड़ का दाग लगा है। विवादों से पुराना नाता: ‘ईश्वर’ को बताया था कल्पनाकिशन सहाय मीणा अपने काम से ज्यादा विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। करीब 2 साल पहले उन्होंने एक बेहद विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था—“ईश्वर, अल्लाह, गॉड जैसी कोई भी शक्ति न कभी थी, न होती है। धर्म ग्रंथों में जिनका भी वर्णन है, वह केवल कल्पना मात्र है।” आज उसी ‘नास्तिक’ और विवादित अधिकारी पर लगे इस गंभीर आरोप ने राजस्थान पुलिस की छवि पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। Post navigation मुरादाबाद: बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले नौशाद का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने दबोचा UP में हड़कंप: महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला BJP नेता पार्टी से बाहर, FIR दर्ज!