भोपाल:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने भोपाल निवास पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया है। इस पावन अवसर पर उन्होंने निवास पर मौजूद समस्त स्टाफ के साथ ‘तिरंगा यात्रा’ में भी पूरी सक्रियता के साथ सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के सभी अमर सेनानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिनके बलिदान के फलस्वरूप देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। Post navigation 🚨BREAKING NEWS खरगोन: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा केस में बड़ा धमाका, जांच में निकली नाबालिग, फरमान पर किडनैपिंग का केस दर्ज!