पीपलकोटी में राहत एवं बचाव कार्यों की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! पीपलकोटी / चमोली चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की और सीधे टनल के भीतर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के दौरे और समीक्षा की मुख्य बातें: अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक: सीएम धामी ने जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और अब तक चले रेस्क्यू अभियान की प्रगति को परखा। शेष लोगों की तलाश तेज: एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), आईटीबीपी (ITBP) और पुलिस की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए टनल में फंसे शेष श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों से मुलाकात और ढांढस: मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर बचाए गए घायल श्रमिकों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उनके बेहतरीन इलाज के निर्देश दिए। साथ ही, इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। कड़े निर्देश: शासन और प्रशासन को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि राहत कार्यों, घायलों के उपचार और पीड़ित परिवारों की सहायता में किसी भी प्रकार की कोताही या कमी नहीं आनी चाहिए। Post navigation चमोली हादसे के बीच रेस्क्यू साइट पर पहुंचे CM धामी: PIPALKOTI में सुरंग के भीतर चल रहे बचाव कार्यों का लिया जायजा UP-STF के चार जांबाज अधिकारियों और कर्मियों को इस स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा ‘वीरता मेडल’!