नई दिल्ली: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार तिरंगा फहराया। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा लाल किले पर भव्य फूलों की वर्षा की गई। खास बात यह रही कि इस ऐतिहासिक समारोह में पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम’ का गान भी किया गया। संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने देश के अमर सपूतों को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा, “देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा की।” देश के भविष्य और बुलंद हौसलों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया और कहा— “सबसे बड़ी आबादी वाला देश विकसित होकर रहेगा, आजादी के 100 साल पर हम विकसित भारत बनेंगे।” Post navigation 12 साल में देश की आर्थिक और औद्योगिक छलांग: डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना, खादी 5 गुना और इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग 7 गुना बढ़ी—पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: देश याद कर रहा है ‘अजातशत्रु’ की राजनीतिक शैली और उनका ओजस्वी नेतृत्व