देहरादून / हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों किसी फिल्मी ड्रामे से भी ज्यादा मसालेदार और सनसनीखेज जंग छिड़ चुकी है। फिल्म और टेलीविज़न जगत की जानी-मानी अभिनेत्री (एक्टर) उर्मिला सनावर ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसने सूबे के राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उर्मिला ने सीधे तौर पर अपने कथित पति और बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर तीखा निशाना साधते हुए उन्हें “उत्तराखंड का सबसे बड़ा कालनेमी” करार दिया है। वीडियो में क्या बोलीं एक्ट्रेस उर्मिला सनावर? अपने वीडियो के जरिए उर्मिला ने सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आम जनता और दलित समाज से मुखातिब होकर एक बहुत बड़ा और गंभीर सवाल पूछा है:“क्यों भगवाधारी भेष में इन भेड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है? आखिर कब तक पवित्र लिबास की आड़ में आम जनता, विशेषकर दलित समाज की बेटियों और परिवारों का शोषण किया जाएगा?”उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि जो लोग संत समाज या रविदास महासभा के नाम पर बड़े-बड़े दिखावे करते हैं, उनका असली चेहरा कुछ और ही है। वीडियो में होटल और स्पा सेंटर्स जैसी संदिग्ध गतिविधियों का जिक्र करते हुए प्रशासन और शासन से यह मांग की गई है कि ऐसे रसूखदार किरदारों के काले कारनामों की उच्च-स्तरीय जांच होनी चाहिए। व्यक्तिगत रिश्ते से लेकर सड़क तक आर-पार की जंग!कभी सहारनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने रिश्तों की खातिर सुर्खियों में आए सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच का यह रिश्ता अब उस खतरनाक मोड़ पर आ चुका है जहाँ से दोनों तरफ से आर-पार का युद्ध छिड़ गया है। इस सनसनीखेज बयान के बाद से ही हरिद्वार, रुड़की और ज्वालापुर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जनता के बीच भी यह सवाल तैर रहा है कि क्या देवभूमि में धर्म और भगवा की आड़ में फल-फूल रहे इन सियासी चेहरों पर सरकार कोई कड़ा एक्शन लेगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? Post navigation देवभूमि की राजधानी में जमीन के सौदे के नाम पर सोलह लाख रुपये की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद उन्हें न तो जमीन मिली और न ही कोई कागजात। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज रहेंगे बंद