देहरादून:देवभूमि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। भारी बारिश के ऑरेंज/रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी देहरादून ने मौसम की गंभीर स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आज यानी 18 अगस्त को जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह बड़ा कदम उठाया है और लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। Post navigation देवभूमि में सियासी भूचाल: एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का विस्फोटक वीडियो वायरल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर बोला तीखा हमला— “भगवा वेश में छिपे भेड़ियों को कौन दे रहा है बढ़ावा?” चमोली टनल हादसे में मददगार बने ये दो होटल वाले, 6 दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन में दिया बड़ा सहयोग!