भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को विदेश में छिपे भगोड़े अपराधियों पर शिकंजा कसने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कथित पूर्व सहयोगी और 60 वर्षीय अख्तर मर्चेंट को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है. क्या है पूरा मामला? अख्तर मर्चेंट साल 2023 में ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित काशीमीरा क्षेत्र में हुई एक बेकरी फायरिंग और जबरन वसूली (Extortion) की घटना के सिलसिले में पिछले तीन साल से फरार चल रहा था. ऐसे हुई गिरफ्तारी: केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस (मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस क्राइम ब्रांच) के संयुक्त ऑपरेशन के तहत मर्चेंट को विदेश से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया. आपको बता दें कि इंटरपोल द्वारा इसी महीने की शुरुआत में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. Post navigation रांची: सदर अस्पताल में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और आंदोलनरत छात्रों का अनशन समाप्त, जूस पिलाकर तुड़वाया गया उपवास! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कूटनीतिक दांव; क्या इस साल के अंत तक होगी किम जोंग उन से आमने-सामने की मुलाकात?