काठमांडू / धादििंग: नेपाल एक बार फिर कुदरत के कहर की चपेट में आ गया है। इस हफ्ते भीषण फ्लैश फ्लड (Flash Flood) से बुरी तरह प्रभावित रहे धादििंग जिले में नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों ने नया बाढ़ अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे तुरंत सतर्क हो जाएं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। राहत और बचाव दल को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। Post navigation Previous Post नेपाल आपदा: नेपाली सेना ने बाढ़ पीड़ितों के शवों और रेस्क्यू किए गए लोगों को नुवाकोट बेस कैंप पहुँचाया