प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक रहेंगे विदेश दौरे पर; उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को देंगे मजबूती। दिल्ली:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक मध्य एशिया के चार दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री दो अहम देशों की यात्रा करेंगे, जिसका उद्देश्य भारत के कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना है।उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौराआधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पर हैं। इसके बाद वे किर्गिज़ गणराज्य के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ उनका मुख्य कार्यक्रम 26वें एससीओ (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेना है।इस उच्चस्तरीय दौरे के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और आपसी साझेदारी के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। Post navigation नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का भयंकर खतरा: धादििंग में नया अलर्ट जारी, लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील!