उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित और तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने 13 साल के कार्यकाल को विराम देते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने सफर, देश लौटने के फैसले और जनता के प्रति अपने जुड़ाव का जिक्र किया है।आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई करने के बाद लंदन की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए आईएएस बनने वाली दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में लिखा, “आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरण यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।” उन्होंने देवरिया, मिर्जापुर और अपने प्रशासनिक सेवा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जनता के बीच काम करने से उन्हें असली सुकून मिला है। उनके इस अचानक इस्तीफे से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। Post navigation बड़ी खबर: नेपाल आपदा में मदद के लिए भारत का बड़ा कदम, काठमांडू पहुँची तीसरी उड़ान! ✈️ नेपाल आपदा का डरावना आंकड़ा: 734 मौतें और 2,498 लोग लापता, अकेले पावर प्रोजेक्ट्स से जुड़े 933 लोग गायब!