नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय (राष्ट्रीय विपद जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण) की ओर से बाढ़ और भूस्खलन को लेकर ताजा आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए हैं, जो बेहद डराने वाले हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में प्राकृतिक आपदा के चलते अब तक 734 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2,498 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस आपदा में सबसे ज्यादा मार पावर प्रोजेक्ट्स पर पड़ी है, जहां अकेले जलविद्युत परियोजनाओं (पॉवर प्रोजेक्ट) के कार्यों में लगे 933 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन और राहत टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं, लेकिन मौतों और लापता लोगों का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। Post navigation देश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का बड़ा कदम, 13 साल की नौकरी छोड़ दिया इस्तीफा; लिखा बेहद भावुक पत्र