ताशकंद: भारत के लिए एक और गौरवशाली ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया है। इस विशेष उपलब्धि पर देश भर में हर्ष का माहौल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन सनातन संस्कृति, समृद्ध विरासत और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के मूल मंत्र के साथ वैश्विक मंच पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं, बल्कि हर भारतवासी का गौरव है। Post navigation ताशकंद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत: उज्बेकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के पथ पर भारत 🇮🇳🇺🇿 राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज! एससी समुदाय पर कथित टिप्पणी का मामला, BNSS और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई