हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई; सोशल मीडिया पर अछ्वस टिप्पणियां और रविदास धाम ट्रस्ट हड़पने की दे रही थी धमकी, उत्तराखंड-यूपी के थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे। हरिद्वार/देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग करने, अछ्वस टिप्पणी करने और करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बेहद त्वरित और कड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर मात्र 12 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से मुख्य आरोपी महिला उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला?प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी वादिया (पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री) ने दिनांक 24 अक्टूबर 2026 की रात्रि को थाने में एक लिखित तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार अश्लील, मानहानिकारक और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे परिवार की छवि धूमिल हो रही है और महिला की लज्जा भंग हो रही है।इतना ही नहीं, आरोपी महिला द्वारा लगातार व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही, 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम की मांग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मु0अ0सं0 387/26 के तहत धारा 308(5)(7), 79, 356(3), 356(2) बीएनएस और 4/10 स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। मात्र 12 घंटे के भीतर पुलिस की दबिश और गिरफ्तारीमामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी महिला की तलाश शुरू की।मात्र 12 घंटे के भीतर ही दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गोविंद नगर (मकान नंबर 2ए/1682, नियर रेलवे लाइन) स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने और कॉल्स करने के लिए किया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।आरोपी महिला का लंबा आपराधिक इतिहासपुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी महिला शातिर किस्म की है और उसके खिलाफ उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की फेरिस्त लंबी है: मु0अ0सं0 356/25 (थानों झबरेड़ा)मु0अ0सं0 222/25 (थाना बहादराबाद)मु0अ0सं0 534/25 (थाना रानीपुर)मु0अ0सं0 746/24 (थाना ज्वालापुर)मु0अ0सं0 420/25 व मु0अ0सं0 208/25 (थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून)मु0अ0सं0 39/25 (थाना सदर बाजार, सहारनपुर)मु0अ0सं0 262/25 (थाना फतेहपुर, सहारनपुर)मु0अ0सं0 122/25 (थाना रानीपुर, हरिद्वार) सराहनीय रही पुलिस टीम की भूमिकाइस त्वरित खुलासे और धरपकड़ अभियान को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के साथ उप निरीक्षक सन्दीप भंडारी, हेड कांस्टेबल गोपीचंद, कांस्टेबल कुलदीप, महिला कांस्टेबल मोनिका और महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों और सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने तथा ब्लैकमेल करने वालों में हड़कंप मच गया है। Post navigation देवभूमि दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष! पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत!