चंडीगढ़ / नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बेहद गर्मजोशी के साथ शुभकामनाएं दी हैं। भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर अपनी और अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और उनके बड़े वीर अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद।उन्होंने आगे कहा कि देश की राजनीति में बदलाव लाने वाली उनकी ईमानदार सोच ने करोड़ों लोगों को एक नई उम्मीद दी है। उनकी अगुवाई में पार्टी का यह पक्का इरादा है कि वे आम लोगों के अधिकारों के लिए इसी तरह डटकर लड़ते रहेंगे। साथ ही उन्होंने वाहेगुरु से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की है। Post navigation उत्तराखंड की सियासत और संगठन पर फोकस: हल्द्वानी में सीएम धामी और महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में बीजेपी की बड़ी बैठक, 2027 चुनाव पर मंथन बड़ी खबर: वंदे मातरम् के अपमान के आरोप में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज!