कानपुर (Mansa 24 News): ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो का खौफनाक खेल उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सत्ता और रसूख की धौंस दिखाकर एक नाबालिग छात्रा का भविष्य बर्बाद कर दिया गया। नजीराबाद थाना क्षेत्र में खुद को बीजेपी का सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाले अनुभव उर्फ कृष्णा पांडे पर 16 वर्षीय छात्रा के साथ 19 बार बलात्कार करने का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आधार कार्ड में जालसाजी कर होटल में एंट्री पीड़िता के अनुसार, आरोपी कृष्णा पांडे ने उसे सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर एक होटल ले गया। आरोप है कि पहली ही बार आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का वो सिलसिला जो एक साल तक चला। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को अलग-अलग होटलों में ले जाता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आधार कार्ड में जालसाजी कर होटल में एंट्री इस केस का सबसे चौंकाने वाला पहलू आधार कार्ड में की गई छेड़छाड़ है। छात्रा नाबालिग थी, इसलिए होटलों में कमरा मिलना मुश्किल था। आरोपी ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए छात्रा के आधार कार्ड में जन्मतिथि बदल दी, ताकि वह बालिग नज़र आए। पुलिस अब उस होटल मैनेजर की भूमिका की भी जांच कर रही है जिसने बिना सही दस्तावेजों के कमरा उपलब्ध कराया। पीड़ित परिवार को दी जान से मारने की धमकी जब हिम्मत जुटाकर छात्रा ने अपनी माँ को आपबीती सुनाई, तो न्याय की गुहार लगाने पहुँचे परिवार को आरोपी के परिजनों ने ही धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि कृष्णा के पिता और भाई ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में कृष्णा पांडे, होटल मैनेजर समेत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पार्टी ने झाड़ा पल्ला मामला तूल पकड़ते ही बीजेपी के स्थानीय नेतृत्व ने सफाई दी है। बीजेपी शहर अध्यक्ष अनिल दीक्षित के मुताबिक, आरोपी को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है और उसका संगठन से अब कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस की कार्रवाई तेज डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और होटल के रजिस्टर कब्जे में ले लिए हैं। मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे है और जल्द ही कोर्ट में छात्रा के बयान दर्ज कराए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रतात्मक तस्वीर ब्यूरो रिपोर्ट: Mansa 24 News, कानपुर। Post navigation 🔴 BREAKING: लखीमपुर कांड: मूर्ति खंडित होने पर महासंग्राम, DSP-तहसीलदार की गाड़ियां तोड़ीं, भारी पुलिस बल तैनात! खाकी का खौफ: हुलिया बदलकर भाग रहा था आरोपी राहुल गुर्जर, आखिर कोर्ट में टेक दिए घुटने!