प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कुकू कोहली के निधन के बाद मुंबई में उनकी अंतिम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अभिनेत्री अरुणा ईरानी काफी भावुक नजर आईं और उन्हें संभालना वहां मौजूद लोगों के लिए भी मुश्किल हो गया।कुकू कोहली ने हिंदी सिनेमा को ‘फूल और कांटे’ जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, जिसने अजय देवगन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। उनके यूं अचानक चले जाने से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारों ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। Post navigation अंदाज अपना-अपना और स्वैग एकदम जुदा! रक्षाबंधन पर सलमान खान ने अपने ही दबंग स्टाइल में फ्लॉन्ट की राखी