तिरुवनंतपुरम: केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन से जुड़ी जांच के सिलसिले में पहुंची ED की टीम पर CPI समर्थकों द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है। ED की टीम पर हमलासूत्रों के मुताबिक, ED की टीम जैसे ही जांच के लिए पहुंची, वहां मौजूद CPI समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और समर्थकों ने ED अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। राजनीतिक गरमाई सियासत इस घटना ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्षी दलों ने इस हमले को ‘लोकतंत्र और कानून की धज्जियां उड़ाने वाला’ करार दिया है। वहीं, CPI की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच एजेंसी की टीम पर हुए इस हमले के बाद अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच तकरार और बढ़ने की संभावना है। Post navigation UP में हड़कंप: महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला BJP नेता पार्टी से बाहर, FIR दर्ज!