देहरादून देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने आज मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून नगर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण और विकासपरक विषयों पर बेहद सार्थक चर्चा हुई। शहर के समग्र विकास को मिलेगी गतिइस अवसर पर देहरादून शहर के विकास, नगर की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तीव्र गति प्रदान करने से जुड़े तमाम बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने इस मुलाकात के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा किया कि मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से देहरादून को एक स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सहयोग सदैव प्रेरणादायी है। Post navigation संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन: विपक्ष ने ‘बंदर’ के साथ बोला सरकार पर हमला! नई दिल्ली: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन’ में शामिल हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी