नई दिल्ली:फुटबॉल फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और रोमांचित करने वाली खबर सामने आ रही है। दुनिया के दिग्गज फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया रोड्रिगेज (Georgina Rodriguez) के साथ आखिरकार शादी कर ली है। इस बात की अधिकारिक पुष्टि खुद रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया के जरिए की है।इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरक्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और उनके हाथों में वेडिंग रिंग (शादी की अंगूठियां) साफ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ रोनाल्डो ने कैप्शन में बेहद खास अंदाज में लिखा है— C❤️G (यानी क्रिस्टियानो और जॉर्जिया)।10 साल का सफर, अब बने हमसफररिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जिया पिछले करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उनके कई बच्चे भी हैं। फैंस लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे, और अब इस कपल के इस बड़े ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। Post navigation ‘दंगल गर्ल’ बबिता फोगाट बनीं मां, शिवरात्रि के पावन दिन दिया नन्हीं बेटी को जन्म! रिकॉर्ड के लिए बेताब पंत! भारत-श्रीलंका टेस्ट के दौरान बारिश में भी ग्राउंड पर उतरे ऋषभ पंत