देहरादून/बद्रीनाथ:उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम बद्रीनाथ मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को चंदा चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. मंदिर के दानपात्र से पैसे चोरी करने का यह मामला सामने आने के बाद से ही श्रद्धालुओं और प्रशासनिक महकमे में भारी आक्रोश है. CCTV फुटेज से खुली पोलमिली जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर इस बड़ी चोरी का खुलासा हुआ. वीडियो में आरोपी प्रमोद नौटियाल चंदे के रूप में आए रुपयों की गड्डियां कई बार चुपके से उठाता हुआ साफ दिखाई दे रहा था. फुटेज के आधार पर पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. सुरक्षा और पारदर्शिता पर उठे सवालचारधाम यात्रा के बीच इतने बड़े पद पर बैठे अधिकारी द्वारा मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी किए जाने से मंदिर समिति की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेल कब से चल रहा था और इसमें कोई और भी शामिल है या नहीं. Post navigation ऋषिकुल शिक्षा की नई पारी: 7 साल के अनुभव के बाद अब करियर एकेडमी का आगाज, जन्मदिन पर हुआ भव्य उद्घाटन