नई दिल्ली / बिश्केक:उज्बेकिस्तान के सफल दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कूटनीतिक यात्रा के अगले चरण के तहत किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। बिश्केक एयरपोर्ट पर उतरने पर उनका बेहद गर्मजोशी और पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। किर्गिस्तान गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष और राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख आदिलबेक कास्मaliyev (Adylbek Kasymaliev) ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी की।प्रधानमंत्री मोदी यहाँ राष्ट्रपति सादिर झापारोव के निमंत्रण पर ऐतिहासिक 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, आपसी व्यापार, संपर्क (Connectivity) और आतंकवाद मुक्त क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, पीएम मोदी छठे ‘वर्ल्ड नोमाड गेम्स’ (World Nomad Games) के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। Post navigation राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज! एससी समुदाय पर कथित टिप्पणी का मामला, BNSS और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई मिनियापोलिस में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका! दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग गोलीबारी का शिकार, प्रशासन ने लोगों को दूर रहने की दी चेतावनी