हरिद्वार श्रावणी उपाकर्म और रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक प्रेरणादायक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत संदेश दिया है। उन्होंने इस पवित्र दिन को सिर्फ एक सामान्य त्योहार नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का महापर्व बताया है। स्वामी रामदेव ने अपने संदेश में कहा कि आज के दिन हम सबको मिलकर अपने शरीर की रक्षा, आत्मरक्षा, धर्मरक्षा, वेदरक्षा और राष्ट्ररक्षा का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य की रक्षा से लेकर स्वधर्म और राष्ट्रधर्म की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक मंगलकामनाएं दी हैं। Post navigation बिग बॉस 19′ के विजेता गौरव खन्ना का दून दौरा: देहरादून के डीएम आशीष चौहान से की खास मुलाकात!