रांची:
झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस बीच, परीक्षा धांधली के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मिलने मशहूर अभिनेता, लेखक और रंगकर्मी पीयूष मिश्रा पहुंचे।
अनशन स्थल पर पहुंचकर पीयूष मिश्रा ने देवेंद्र नाथ महतो का हाथ थामकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। JPSC-JSSC परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे इस अनशन को अब समाज के अलग-अलग वर्गों और मशहूर हस्तियों का भी समर्थन मिलने लगा है, जिससे छात्रों के इस आंदोलन ने और जोर पकड़ लिया है।

Avatar photo

By Mansa Ram Uniyal

"Mansa Ram Uniyal is an experienced digital journalist and the founder of Mansa 24 News. His mission is to deliver unbiased reporting from every corner of the nation through the power of modern technology and high-impact storytelling."

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *