बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर हर कोई दंग है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला अधिकारी (DM) अस्मिता लाल की भरी मीटिंग में एक लंगूर बिन बुलाया मेहमान बनकर जा पहुंचा। लंगूर सीधा डीएम की मेज पर जाकर बैठ गया, जिसे देख डीएम साहिबा भी अपनी कुर्सी छोड़ने पर मजबूर हो गईं। मेज पर लंगूर, सहमे अधिकारी घटना उस वक्त की है जब डीएम अस्मिता लाल जिले के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रही थीं। अचानक एक लंगूर कमरे में दाखिल हुआ और छलांग लगाकर सीधे डीएम की टेबल पर बैठ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से डीएम सहम गईं और तुरंत अपनी कुर्सी छोड़कर पीछे खड़ी हो गईं। बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए।जब डीएम ने कहा- ‘बैठ जाओ‘ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब लंगूर मेज पर बैठा था, तब डीएम अस्मिता लाल ने उसे डराने या भगाने के बजाय शांत करने की कोशिश की। उन्होंने लंगूर की तरफ इशारा करते हुए कहा— “बैठ जाओ”। लंगूर भी कुछ देर तक शांति से फाइलों के बीच मेज पर बैठा रहा, जैसे वह भी मीटिंग का हिस्सा हो। अर्दली की सूझबूझ से टला डर काफी देर तक कमरे में तनाव की स्थिति बनी रही। इसके बाद डीएम के अर्दली ने हिम्मत दिखाई। उसने बिना किसी शोर-शराबे के लंगूर को पुचकारा और उसे वहां से बाहर निकाला। लंगूर के जाने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली और दोबारा बैठक शुरू हो सकी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अर्दली की सूझबूझ और डीएम के धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, सरकारी दफ्तरों में बंदरों और लंगूरों का इस तरह घुसना सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहा है। ब्यूरो रिपोर्ट: Mansa 24 News Post navigation कानपुर में दरिंदगी: खुद को BJP नेता बताने वाले युवक ने नाबालिग से 19 बार किया रेप, आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर होटल में बनाया बंधक! BIG NEWS: संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन, हाइड्रा मशीन से गिराई गई मस्जिद की 50 फुट ऊंची मीनार; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात