शाहजहाँपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेना की वर्दी में एक ऐसा शख्स पकड़ा गया है, जिसकी करतूत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आरोपी खुद को ‘ब्रिगेडियर’ बताकर इलाके में रौब झाड़ रहा था। क्या है पूरा मामला?आरोपी के पास से एक कार, नकली आई-कार्ड और नकली पिस्तौल बरामद हुई है। हैरानी की बात ये है कि उसके साथ दो बाउंसर भी मौजूद थे, जिन्हें वह अपने ‘कमांडो’ बताता था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में यह फर्जी ब्रिगेडियर घूम रहा था, वह बेहद संवेदनशील है। वहां सेना की एक पूरी ब्रिगेड तैनात है और पास ही में डीएम (DM) और एसपी (SP) का आवास भी है। सुरक्षा पर बड़े सवाल!आखिर इतने संवेदनशील इलाके में यह शख्स कैसे पहुंचा? क्या इसकी कोई बड़ी साजिश थी? सेना अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। क्या यह किसी बड़े रैकेट का हिस्सा है? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। Post navigation केरल में ED पर बड़ा हमला: पूर्व CM पिनारई विजयन के समर्थकों ने की पत्थरबाजी, जांच टीम को बनाया निशाना!