मुंबई: बॉलीवुड के ‘भाइजान’ सलमान खान अपने हर अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनका एक नया और बेहद स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आई इस तस्वीर में सलमान खान हाथ में बंधी राखी को अपने टिपिकल स्वैग और दबंग अंदाज में फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। काले रंग की स्टाइलिश कैप और कैजुअल लुक में भाईजान का यह अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के क्रेजी कमेंट्स कर रहे हैं, जो एक बार फिर साबित करता है कि स्टाइल के मामले में भाईजान का कोई मुकाबला नहीं है। Post navigation सांसद कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की भेंट, वर्षा बंगले पर हुई शिष्टाचार मुलाकात!