हल्द्वानी / देहरादून:उत्तराखंड के हल्द्वानी से इस वक्त की एक बहुत बड़ी राजनीतिक और कानूनी खबर सामने आ रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी के बयानों से अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 और 299 के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई है। Post navigation भारत के लिए गर्व का क्षण: पीएम नरेंद्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से किया गया सम्मानित! बिश्केक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! 26वें SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, किर्गिस्तान में भव्य स्वागत 🇮🇳🇰🇬