मुंबई:सुरों की मल्लिका आशा भोंसले के निधन से शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीधे उनके निवास स्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां जाकर आशा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री फडणवीस काफी भावुक नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर ‘सुर साम्राज्ञी’ को अंतिम प्रणाम किया। उनके साथ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा जी का जाना एक युग का अंत है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी।