देहरादून (ललित उनियाल) उत्तराखंड की राजधानी में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका एक खौफनाक नमूना सामने आया है। देहरादून से महज़ 20 किमी दूर शेरकी-सिल्ला मार्ग, जिस पर 17 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट ‘डामर’ बनकर बह गया, वहां अब तक का सबसे बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। भूपेश जोशी ने खोला ‘कमीशन’ का राज मामले में विस्फोटक मोड़ तब आया जब देवभूमि काली सेना के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश जोशी ने घटिया सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार अचिन गुप्ता से सीधा सवाल किया। जोशी का दावा है कि इस बातचीत के दौरान ठेकेदार ने अपनी दबंगई और रसूख का हवाला देते हुए एक ऐसी सच्चाई उगल दी जिसने शासन की नींव हिला दी है। जोशी के अनुसार, ठेकेदार ने स्वीकार किया कि— “इस काम के बदले नेता जी को 30 लाख रुपये का कमीशन पहुँचाया गया है।” भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी जनता की सुरक्षा यह वही सड़क है जहाँ पिछले साल फुलेत में तबाही में 6 मजदूरों की जान चली गई थी। जनता को उम्मीद थी कि सरकार इस बार मज़बूत सड़क बनाएगी, लेकिन भ्रष्टाचार के इस ‘महा-खुलासे’ ने साफ़ कर दिया है कि रसूखदारों की जेब भरने के चक्कर में जनता की जान को दांव पर लगा दिया गया है। Mansa 24 News के कड़े सवाल: सवाल 1: भ्रष्टाचार के इस ‘सीक्रेट कबूलनामे’ के बाद क्या विजिलेंस विभाग ठेकेदार और ‘नेता जी’ पर शिकंजा कसेगा? सवाल 2: क्या मुख्यमंत्री का ‘जीरो टॉलरेंस’ का नारा सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? सवाल 3: कौन हैं वो ‘नेता जी’ जिनके नाम पर ठेकेदार जनता और पत्रकारों को धमका रहा है? भूपेश जोशी ने ऐलान किया है कि इस “30 लाख के कमीशन कांड” की गूँज अब पूरे प्रदेश में सुनाई देगी और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। बड़ा खुलासा: “सड़क के बदले 30 लाख का कमीशन!”… शेरकी-सिल्ला मार्ग के भ्रष्टाचार पर देवभूमि काली सेना के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश जोशी का सनसनीखेज दावा। देखिए Post navigation Mansa 24 News EXCLUSIVE देहरादून: झाझरा में गैस की भारी किल्लत, 45 दिनों से सिलेंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ता; एजेंसी के बाहर भारी हंगामा BREAKING: जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी! त्रियुगीनारायण मंदिर में बचपन की दोस्त के साथ लिए सात फेरे