देहरादून/रुद्रप्रयाग: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर और उत्तराखंड की शान जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो जुबिन नौटियाल अब ‘बैचलर’ नहीं रहे। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला किया है। शिव-पार्वती के विवाह स्थल पर रचाया ब्याह सूत्रों के मुताबिक, यह शादी उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर (Trijuginarayan Temple) में संपन्न हुई है। यह वही ऐतिहासिक मंदिर है जिसके बारे में मान्यता है कि यहाँ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। जुबिन ने अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए किसी हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय देवभूमि के इस पावन स्थल को चुना। कौन हैं रिचा चंदेल?रिचा चंदेल और जुबिन नौटियाल बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। जुबिन, जो देहरादून के जौनसार क्षेत्र के निवासी हैं, हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते रहे हैं। हालांकि, इस खबर ने उनके करोड़ों फैंस को हैरान और खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांताजैसे ही यह खबर सामने आई, इंटरनेट पर जुबिन नौटियाल और रिचा चंदेल की शादी की चर्चाएं तेज हो गईं। फैंस जुबिन के इस सादगी भरे फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देवभूमि के इस ‘पहाड़ी बेटे’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह अपनी संस्कृति और परंपराओं को कितना महत्व देते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट mansa 24 NEWS Post navigation महा-खुलासा: “नेता जी को दिए 30 लाख का कमीशन!”… शेरकी-सिल्ला मार्ग के ठेकेदार का ‘सीक्रेट’ कबूलनामा, देवभूमि काली सेना के अध्यक्ष का सनसनीखेज दावा!