‘युद्धस्तर पर जारी रेस्क्यू के बीच गमगीन खबर’— चमोली टनल हादसे में चार मजदूरों की मौत, राज्य आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने की पुष्टि! चमोली / देहरादून उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां निर्माणाधीन 3 किलोमीटर लंबी टीएचडीसी (THDC) टनल में गुरुवार शाम अचानक लैंडस्लाइड होने के बाद पानी और मलबा रिसने लगा, जिससे अंदर काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए थे। इस दर्दनाक हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि राज्य आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा कर दी गई है। हादसे से जुड़ी मुख्य बातें 3 किमी लंबी निर्माणाधीन टनल में हादसा: पीपलकोटी में स्थित THDC की इस 3 किलोमीटर लंबी सुरंग के भीतर गुरुवार शाम कुदरत का कहर टूटा, जब भूस्खलन (Landslide) के बाद अचानक पानी और मलबा सुरंग के अंदर भर गया।अंदर फंसे थे 22 मजदूर: टनल के भीतर मलबे और पानी के सैलाब के बीच कुल 22 मजदूर फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।7 मजदूरों की मौत की पुष्टि: इस भीषण हादसे में 7 मजदूरों की जान जाने की आधिकारिक पुष्टि राज्य आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कर दी है, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री धामी रख रहे पल-पल की नजर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद बीती रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे थे और पूरे रेस्क्यू अभियान की कमान संभालते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बचाए गए मजदूरों का हाल भी जाना था।सबसे बड़ा सवाल:सुरंग के भीतर फंसे बाकी अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है। घटनास्थल पर प्रशासन, पुलिस और उच्च अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं। पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ! Post navigation देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई गहन चर्चा दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई लंबी चर्चा