इन्दौर/शिलांग: देश को दहला देने वाले ‘हनीमून मर्डर केस’ में एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। इन्दौर के चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की कोर्ट ने जमानत दे दी है। करीब 10 महीने बाद सोनम जेल की सलाखों से बाहर आएगी। पुलिस की लापरवाही बनी ‘ढाल’ कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत देने के पीछे मेघालय पुलिस की एक बड़ी तकनीकी चूक को आधार बनाया है। अदालत के मुताबिक, सोनम की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसे ‘गिरफ्तारी के ठोस आधार’ (Grounds of Arrest) सही तरीके से नहीं बताए थे, जो कि कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। इसी ‘प्रोसीजरल लैप्स’ का फायदा बचाव पक्ष को मिला और चौथी सुनवाई में उसे सशर्त जमानत मिल गई। क्या था मामला? शादी और कत्ल: मई 2025 में इन्दौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी। हनीमून की साजिश: शादी के कुछ दिन बाद ही जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय गया। 23 मई को राजा अचानक लापता हो गए और 2 जून को उनकी क्षत-विक्षत लाश सोहरा की एक गहरी खाई में मिली। आरोप: जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। पीड़ित परिवार में आक्रोशसोनम को जमानत मिलने की खबर से इन्दौर में राजा रघुवंशी के परिवार में भारी मायूसी और गुस्सा है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने रोते हुए कहा कि यह “अंधा कानून” है। उन्होंने पुलिस और सिस्टम पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अब इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। कोर्ट की शर्तें:अदालत ने सोनम को जमानत तो दी है, लेकिन वह शिलांग के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जा पाएगी। उसे हर पेशी पर कोर्ट में हाजिर होना होगा और 50,000 रुपये का मुचलका भरना होगा। Post navigation कलंक: करौली की SDM काजल मीणा 60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, IITian और RAS टॉपर होने का गुरूर मिट्टी में मिला! मुरादाबाद: बुर्कानशी महिला से छेड़छाड़ करने वाले नौशाद का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने दबोचा