करौली/जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की “गोल्डन गर्ल” कही जाने वाली काजल मीणा के करियर पर भ्रष्टाचार की ऐसी कालिख लगी है जिसे धोना अब नामुमकिन है। करौली जिले में तैनात एसडीएम काजल मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया है। टॉपर का ऐसा ‘पतन’ देख सब हैरान: काजल मीणा का रिकॉर्ड अब तक शानदार रहा था। उन्होंने प्रतिष्ठित IIT मंडी से बीटेक की डिग्री ली और उसके बाद RAS परीक्षा में ST श्रेणी में पहली रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया था। लेकिन उनकी काबिलियत पर लालच भारी पड़ गया। यह उनकी केवल दूसरी पोस्टिंग थी और इतनी जल्दी भ्रष्टाचार के खेल में फंसना पूरे प्रशासनिक महकमे के लिए शर्म की बात है। नौकरी की शुरुआत में ही ‘कांड’: हैरानी की बात यह है कि काजल मीणा के पास अभी पूरी नौकरी और उम्र पड़ी थी, लेकिन महज कुछ हजार रुपयों के लालच ने उनकी साख और पद दोनों छीन लिए। ACB की टीम अब उनके अन्य ठिकानों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या इससे पहले भी उन्होंने कोई ‘खेल’ किया है। किसने पकड़ा: एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की भरतपुर इकाई ने यह कार्रवाई की है। वजह: खबर है कि उन्होंने किसी जमीन से जुड़े मामले या रसीद काटने के बदले यह रिश्वत मांगी थी (वेरिफिकेशन के बाद एसीबी ने उन्हें रंगे हाथों दबोचा)। मौजूदा स्थिति: एसीबी की टीम फिलहाल उनके निवास और कार्यालय की तलाशी ले रही है। Post navigation 🛑 BIG BREAKING: पंजाब में AAP सरकार पर ED का बड़ा एक्शन! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर और ठिकानों पर छापेमारी, लुधियाना में भारी पुलिस बल तैनात