जयपुर / M 24 News हर पल हर खबर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के मद्देनजर देश भर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजस्थान के मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ ध्वजारोहण किया और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री कार्यालय से साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह देश की एकता, अखंडता और गौरव की पहचान है। जनता से की यह अपील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़कर अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम सभी राष्ट्रध्वज के प्रति अपना सम्मान और देश के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रकट कर सकते हैं। Post navigation ज़मीन के नाम पर 16 लाख की महा-ठगी: कुंती देवी की बेटी तनु रावत के खाते में ट्रांसफर हुए थे 5 लाख, सबूतों के बावजूद रायपुर-नेहरू कॉलोनी पुलिस नहीं दर्ज कर रही FIR” चमोली टनल हादसा: डीएम और एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, टनल के भीतर पहुंचकर परखी रेस्क्यू ऑपरेशन की रफ्तार