देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने गोरखा समुदाय की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए ‘गोरखा कल्याण परिषद’ का विधिवत गठन कर दिया है। इस महत्वपूर्ण फैसले के साथ ही, युवा नेता अभिषेक शाही को परिषद का ‘उपाध्यक्ष’ मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद प्रतिक्रिया देते हुए समाज के प्रबुद्ध जनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। जानकारों का कहना है कि यह निर्णय गोरखा समाज के सम्मान, सहभागिता और सशक्त प्रतिनिधित्व की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक शाही ने कहा कि वे समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अभिषेक शाही जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु प्रदेश भर से बधाई मिल रही है। Post navigation सरोना मार्ग पर प्रशासन का ‘यू-टर्न’: पहली बार मानी गलती, घटिया निर्माण की जाँच शुरू; ठेकेदार हुआ ‘फरार’ सहस्त्रधारा आपदा प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी और डीएम आशीष चौहान, विस्थापन का दिया अल्टीमेटम