मंत्री के निर्देश पर एक्शन, मौके पर जुटी जनप्रतिनिधियों की टीम

निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बाद, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान ने कमान संभाली। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देशों का हवाला देते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर डेरा डाला। निरीक्षण के दौरान रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष (प्रधान संगठन) श्याम सिंह पायल, पूर्व प्रधान विवेक भट्ट और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह पायल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की बारीकी से पड़ताल की।

ठेकेदार का ‘बीमारी’ कार्ड: बैठक से नदारद रहे सचिन गुप्ता

एक तरफ जहाँ प्रशासन और जनप्रतिनिधि जवाबदेही तय करने के लिए मौके पर मौजूद थे, वहीं शेरकी-शीला मार्ग का ठेकेदार सचिन गुप्ता ‘बीमारी का बहाना’ बनाकर बैठक से ही गायब रहा। इस बहानेबाजी ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या बोले वीर सिंह चौहान?
निरीक्षण के बाद जिला पंचायत सदस्य ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता का पैसा, हिसाब तो देना होगा
M24 News ने पहले दिन से ही सरोना मार्ग के निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया था। चैनल का स्पष्ट रुख है—सड़क जब तक तय मानकों के अनुसार नहीं बनेगी, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

Avatar photo

By Mansa Ram Uniyal

"Mansa Ram Uniyal is an experienced digital journalist and the founder of Mansa 24 News. His mission is to deliver unbiased reporting from every corner of the nation through the power of modern technology and high-impact storytelling."

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *