संभल (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का एक बड़ा और कड़ा एक्शन देखने को मिला है। यहाँ प्रशासन ने हाइड्रा मशीन की मदद से एक मस्जिद की लगभग 50 फुट ऊंची मीनार को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का पक्ष:स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग का कहना है कि यह मस्जिद और इसके आसपास बनी दुकानें सरकारी जमीन (Public Land) पर अतिक्रमण करके बनाई गई थीं। बार-बार चेतावनी और नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने मजबूरन ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की है। इलाके में तनावपूर्ण शांति:कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। Post navigation UP: बागपत DM की मीटिंग में लंगूर का ‘कब्जा’, मेज पर बैठा देख सहम गईं अधिकारी, देखिए LIVE वीडियो